जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिविल लाइन रोड तिराहे पर संदिग्ध अवस्था में अचेतावस्था में मिले 56 वर्षीय अज्ञात वृद्ध ने जिला अस्पताल मे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में शव को रखवा कर पहचान करवाने हेतु जुट गई।
बताया गया की स्थानीय निखिल यादव व रोहित सिंह ने 21 अप्रैल को सिविल लाइन तिराहे पर अचेता अवस्था मे पड़े रहने पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवा दिया था। जहाँ गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। यह भी बताया की मृतक सफ़ेद धोती मटमैली रंग की पहने था और बदन पर ऊपर के हिस्से मे कुछ नहीं था।