समुद्री जहाज मेकेनिक जौनपुर के युवक की मुंबई में हुई मौत

Belal Jani
By -

जहाज का गेट ठीक करने गया, पर वापस नही लौटा, परिजनों में मचा कोहराम 

जौनपुर।जंघई क्षेत्र स्थित गोधना गांव निवासी एक युवक की समुद्री जहाज का गेट ठीक करने के दौरान मौत हो गई। गोधना गांव निवासी 24 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र दीप नारायण चौहान मुंबई में रहकर अपने पिता के साथ मर्चेंट नेवी में प्राईवेट गोता खोर मेकेनिक का काम करता था। बुधवार को दोपहर 1 बजे वे पानी के जहाज का गेट बनाने के लिए समुद्र के अंदर गया पर वह तय समय पर जब वापस उपर नहीं आया तो उनके स्टाप द्वारा उसे पानी के अंदर से निकाला गया ।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता दीप नारायण ने बताया की उसे 2.30 बजे कुलाबा नेवी अश्विनी हास्पिटल से फोन आया तब घटना की जानकारी हुई। वे तुरंत हास्पिटल पहुंच कर विवेक का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना की जानकारी होते ही गोधना गांव में भी कोहराम मच गया। घर वालों ने बताया कि विवेक चौहान की 7 जून को शादी निश्चित हुईं थी। उसका मुम्बई से 29 मई को गांव के लिए टिकट भी रिजर्व हो गया था।
पिता दीपनारायण ने फोन पर बताया कि शव का पीएम हो गया है। वृहस्पतिवार की रात 8 बजे की फ्लाइट से शव को लेकर वाराणसी पहुंचेगे ।फिर सड़क मार्ग से घर गोधना लगभग 12 बजे रात के बाद ही परिवार में पहुंचेगे। विवेक की मौत की खबर से घर पर भारी भीड़ का आना जाना लगा है। हर कोई स्तब्ध है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।