जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ गांव के पास शुक्रवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बाइक सवार ज्ञान प्रकाश यादव 24 वर्ष पुत्र श्यामा यादव कनऊखास थाना नेवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल लालू यादव 22 वर्ष पुत्र राजेश यादव समोगरपुर केराकत निवासी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवर की रात में लगभग 11:00 बजे दोनो लोग बाइक से मल्हनी बाजार में किसी दोस्त के यहां पार्टी मना कर नेवढ़िया के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन आरही देखकर बाइक अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। नतीजतन ज्ञान प्रकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई और लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए काफी चीख पुकार के बाद गांव वालों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया तब जाकर पहुंची एंबुलेंस कर्मचारीयों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज्ञान प्रकाश की लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि लालू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जैसे ही यह खबर परिजनों को हुई सभी में कोहराम मच गया। बता दें मृतक ज्ञान प्रकाश और लालू एक दूसरे के मौसेरे भाई थे।