जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी 29 वर्षीय युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी। वह अपने शादी की सालगिरह मनाने वाराणसी ससुराल जा रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी सूरज मौर्य पुत्र महेंद्र मौर्य की शादी की सालगिरह मनाने के के लिए शिवपुर (वाराणसी) जा रहा था। वह शिवपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पर असावधानी वश गाड़ी की चपेट आ गया। जिससे उसका दोनों पैर कट गया। उपचार के लिए रेलवे पुलिस उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गयी। साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना पाकर परिजन ट्रामा सेंटर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि रात को जब सूरज को होश आया तो उसने अपना कटा पैर देखा, उसके बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी।ज्ञात हो दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा पुत्र था। पुणे महाराष्ट्र में पत्नी के साथ रहकर कार पार्लर में काम करता था। सूरज कुमार सात नवंबर को पत्नी के साथ बहन की शादी में शामिल होने आया था। शादी के बाद पत्नी 11 नवंबर को मायके चली गई थी। 20 नवंबर को शादी की सालगिरह थी। सूरज सालगिरह मनाने ससुराल जा रहा था।लेकिन सालगिरह की जगह सूरज असमय काल के गाल में समा गया।