बख्शे नहीं जायेगें कप सिरप काण्ड के दोषी:उपमुख्यमंत्री

Belal Jani
By -

जौनपुर।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कफ सिरप घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होने कहा- कफ सिरप का मामला बेहद गंभीर मुद्दा है। बच्चों की मौत को लेकर सरकार भी काफी परेशान है। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। सरकार की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चल रही है। हर पहलू की जांच हो रही है और दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई दिखाई देगी। 
        बृजेश पाठक ने कहा- कफ सिरप मामले में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई निश्चिंत रूप से की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, चाहे कोई कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा।इससे पहले वे खेल-कूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरी चंद यादव के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। पार्थिव चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
            परिजनों को सांत्वना दी। संसद भवन में वंदे मातरम् की कुछ लाइन हटाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा- भारतीय संसद सर्वोच्च है। वहां जो भी मुद्दे हैं, बहस होने दीजिए। संसद का निर्णय ही अंतिम होता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूछे गए सवाल, वन डिस्ट्रिक्ट वन माफियाश्, कफ सिरप और अन्य मामलों में बुलडोजर कब चलेगा?, पर उपमुख्यमंत्री ने कहा- अखिलेश यादव क्या कहते हैं, यह सब जानते हैं। सपा शासनकाल में हत्या, लूट, डकैती, टेंडर विवाद और बलात्कार की घटनाएं चरम पर थीं।  कहा- आज की सरकार से तुलना करेंगे तो स्पष्ट दिखेगा कि लॉ एंड ऑर्डर ऐतिहासिक रूप से बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में हर दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित है। विपक्ष की आलोचना पर उन्होंने कहा- बिहार मेंएसआईआर के बाद विधानसभा चुनाव हुए। 65 लाख फर्जी या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट से हटे और कोई शिकायत नहीं हुई।उन्होंने आगे कहा- जो नाम फर्जी तरीके से जुड़े हैं या जो वर्षों पहले गुजर चुके हैं, उन्हें हटाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।