महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया जहेज़ हत्या का आरोप

Belal Jani
By -

जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है, एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन को समाप्त कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
 मृतका के पिता ने जहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 24 वर्षीय अफसाना के रूप में हुई है। अफसाना का विवाह 10 नवंबर 2018 को हीरापुर मचहटी गांव निवासी सलमान पुत्र अजीम के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसारए शादी के कुछ समय बाद से ही अफसाना को ससुराल में जहेज़ को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था।