विषाक्त के सेवन से युवक की हालत हुई खराब

Belal Jani
By -

जौनपुर। विषाक्त का सेवन कर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया और हालात उसकी बिगड़ गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
बताया जाता है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहडे गांव निवासी मनीष पाल उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र गुलाब पाल बुधवार रात्रि परिजन की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालांकि जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।