जौनपुर। शुक्रवार दोपहर नगर पालिका ग्राउंड सीढ़ी के पास लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर सूचना दी गई। सूचना पर सहयोगी जवानों के साथ पहुंचे राजकालेज टिकुली टोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नियमानुसार चौकी प्रभारी ने 72 घंटे के लिए उसे जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवा दिया। और मृतक की पहचान के लिए संभावित स्थानो पर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
नगर पालिका ग्राउंड में अज्ञात की मिली लाश
By -
November 14, 2025