कीटनाशक के सेवन से युवक हुआ अचेत

Belal Jani
By -

जौनपुर। कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में युवक अचेत हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि खुटहन थाना क्षेत्र के मठहना गांव निवासी मनोज कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र दुखंतीराम गुरुवार रात्रि परिजन की किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।