जौनपुर। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ मार्टिनगंज गांव राजमार्ग पर चार चक्का वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सलाहदीपुर ग्राम निवासी विवेक यादव 20 वर्ष पुत्र विनोद रविवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ क्षेत्र के मार्टिनगंज गांव राजमार्ग पर के पास चार चक्का वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर कर्मचारी के सहयोग से उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली मानो एक कोहराम मच गया।