सल्फास का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में युवक की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला  मोहल्ला निवासी सोनू उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र शमसे आलम शनिवार सुबह परिजन की किसी बात से नाराज होकर सल्फास का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि परिजन को जब जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।