जौनपुर की बेटी को मिली वंदे भारत ट्रेन की कमान, बनारस से खजुराहो पहुंची लोको पायलट बनकर

Belal Jani
By -


जौनपुर।शाहगंज नगर से सटे सेंट थामस रोड निवासी सुष्मिता ने जनपद का नाम गौरवान्वित कर दिया है। रेलवे में लोको पायलट के रुप में तैनात सुष्मिता को वंदे भारत ट्रेन बनारस से खजुराहो चालन हेतु चुना गया। बता दें इसी ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर को झंडी दिखाकर रवाना किया था।

सुष्मिता की शिक्षा सेंट थामस इंटर कालेज से हुई है। तंदुपरांत बी टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) किया। इनके पिता बी पी जान इसी स्कूल में गणित प्रवक्ता है। सुष्मिता की पहली नियुक्ति 2018 में भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल में हुई। तथा प्रयागराज रेल मंडल में स्थानांतरण हुआ। इसके पूर्व भी तीन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर चुकी है। लगन व मेहनत के बल पर चुनिंदा महिला लोको पायलट में शामिल हो गयी। नतीजा रहा कि देश के सर्वोत्तम हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के संचालन में शामिल किया गया। 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 464 किलोमीटर की यात्रा कर खजुराहो पहुंची।