जौनपुर।खुटहन क्षेत्र के लवायन गांव निवासी व सर्वोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के पैतृक आवास पर रखे छप्पर में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार की रात असमाजिक ने आग लगा दी। आग बढ़ते हुए खेत की फसलों तक पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय परिवार के साथ खेतासराय क्षेत्र में खुदौली गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। पुस्तैनी घर पर उनका एक नौकर रहता है। आधी रात को अचानक उनके घर के सामने रखे छप्पर में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग छप्पर के आगे फसल में पहुंच गई। ग्रामीणों के प्रयास से अगलगी की बड़ी घटना होने से बच गई। पिछले साल भी इसी तरह से उनका छप्पर असमाजिको ने आग के हवाले कर दिया था।