कार ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनों की मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर।जंघई क्षेत्र के देवी प्रसाद डिग्री कॉलेज पिलखिनी के सामने  आसपास एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय सिंह (36 वर्ष) और ओमप्रकाश सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महजना धनूपुर, हंडिया थाना के रहने वाले थे।
दोनो भाई सीधे प्रयागराज से अपने चचेरे भाई की लड़की की चौथी में शामिल होने भदोही जिले के थाना दुर्गागंज के हरदुआं गांव आये थे और वापस घर जा रहे थे।जब वह जंघई बाजार से दुर्गागंज की तरफ निकले उसी समय देवी प्रसाद महा विद्यालय पिलखिनी के सामने पहुंचे थे तभी दुर्गागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया।टक्कर लगते ही कार का टायर ब्लास्ट हो गया जिससे कार अनियन्त्रित होकर बगल खड़ी हो गयी।चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।दुर्घटना में बाईक सवार अजय सिंह की मौके पर मौत हो गयी तथा ओम प्रकाश सिंह इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर जंघई चौकी इंचार्ज संजय कुमार मौर्य मौके पर पहुंच गये। 
सरायममरेज थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई थीं। अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश सिंह को प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर थाना भेजवा दिया है।
घटना की जानकारी जैसे मृतक अजय सिंह की पत्नी गुड़िया सिंह व ओमप्रकाश सिंह की पत्नी रेनू सिंह  मिली दोनों दहाड़ मार कर रोते रोते बेहोश हो गई मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बता दें मृत दोनो भाई जिविकोपार्जन के लिए प्रयागराज में रहते थे और चौथी कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए प्रयागराज से बाईक से आये थे। मृतक अजय सिंह आटो रिक्शा चलाते थे तथा ओम प्रकाश सिंह सब्जी बेचने का काम करते थे। मृतक तीन भाईयो मे दूसरे और तीसरे नम्बर पर थे।