दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Belal Jani
By -

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व मे उ.नि. रणजीत कुमार मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-386/24 धारा- 74/64/351(2) बीएनएस के आरोपी अभियुक्त मो0 हाकिम पुत्र सदरे आलम निवासी ग्राम पट्टीराव थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर वीरभानपुर तिराहें से आज दिनांक 24.04.2025 को समय 10.25 बजे गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. मो0 हाकिम पुत्र सदरे आलम निवासी ग्राम पट्टीराव थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का  विवरण-*
1. उ.नि. श्री रणजीत कुमार थाना बक्शा, जौनपुर।
2. हे.का. कृष्णमुरारी यादव थाना बक्शा, जौनपुर।
3. का. विरेन्द्र विश्वकर्मा थाना बक्शा, जौनपुर।