जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई कला ग्राम निवासी एक किसान का चोरों ने उसके खेत से रविवार को इंजन खोलकर उड़ा लिया। मामले की लिखित सूचना बुधवार को स्थानीय पुलिस को दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रेमचंद चौरसिया उर्फ निक्कू का उसके खेत में सिंचाई हेतु इंजन लगा था कि चोरों ने मौका देखकर उसे खोलकर उठा ले गये। इससे जहां अब इनको सिंचाई का संकट खड़ा हो गया। वहीं आर्थिक संकट भी बढ़ गया फिलहाल पुलिस सूचना के बाद आवश्यक जानकारी कर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। इसके पहले भी अक्टूबर माह में इस गांव में तीन बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों का सामान और जेवर उड़ा लिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि आवश्यक जानकारी ली जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।
खेत से इंजन खोलकर चोरों ने किया गायब
By -
December 04, 2024