जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के कुबूलूपुर गांव की एक 12 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात को सामान लेने बाजार गयी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गयी जिसके चलते परिजन परेशान है। देर रात तक खोजबीन करने के बाद परिजन द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। उक्त गांव निवासी राम सिंह चौहान की नातिन सोनम चौहान रात लगभग 8 बजे गांव में ही स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। तभी लोग उसे खोजते हुए दुकान पर गए। वहां वह नहीं मिली। इसके बाद देर रात तक खोजने के बाद पुलिस को सूचना दिए। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाजार गई किशोरी संदिग्ध अवस्था में लापता, परिजन परेशान
By -
November 15, 2024