जौनपुर।तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब जंगल में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले है इससे हत्या कर सामूहिक रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।परिजनों द्वारा इस वारदात का इल्जाम पड़ोसी लगाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक इंद्रसेन निषाद की 40 वर्षीय पत्नी सुभद्रा गुरूवार की शाम करीब पांच बजे घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी तोड़ने गयी थी। जब देर तक घर नही पहुंची तो परिजन जंगल में जाकर खोजने लगे । यह बात घीरे धीरे पूरे गांव में फैल गयी। रात में ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी खोजबीन में जुट गयी।
तथा रात में ही सूखी लकड़ी के ढ़ेर के पास जंगल में खून के निशान भी मिले। जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गयी। जिसके कारण लोग रात भर बेचैनी के साथ उसे खोज रहे थें। सुबह जहा खून का निशान मिला था उससे 50 मीटर दूर सरपत के झुरमुट के पास महिला का शव मिला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर पर धार दार हथियार से वार किया गया था। सुबह देखते ही देखते हजारों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष तेजीबजार विक्रम लक्ष्मण सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
गांव की महिलाएं एक जुट होकर शव को ले जाने से मना करने लगी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से लोगों की बात कराया तब जाकर लोग शांत हुए। शव को चार घण्टे बाद पोस्टमार्टम के वास्ते ग्रामीणों ने ले जाने दिया। वही पूछने पर थानाध्यक्ष तेजी बजार विक्रम लक्षमण सिंह ने बताया कि शव के बारे में जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। ससुर रामजीत निषाद के शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को थाने पर हिरासत में लिया गया है हर बिंदुओं पर जांच होगी।
एक दिन पहले आयी थी माइके से
मृतका जलापुर के हरीपुर गांव अपने माइके से । महिला के दो पुत्र 22 वर्षीय विकास निषाद,18 वर्षीय आकाश है, दो पुत्रियां 20 वर्षीय बंदना,16 वर्षीय अंजली भी है। 7 जून को बड़े पुत्र विकास की शादी भी पड़ी थी सभी का रो रो कर बुरा हाल है।