करंट की चपेट में आए युवक को गंवानी पड़ी जान

Belal Jani
By -

जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवक भैंस चराने गया था। पास में ही ट्रांसफार्मर  में करंट उतरा हुआ था। असावधानी वश युवक करंट की  चपेट में आ कर अचेत हो गया। परिजन युवक को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए यहां पर डाक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
      सूत्रों के मुताबिक उक्त गांव निवासी संतोष कुमार (19) पुत्र विजय कुमार गौतम बुधवार को घर के बगल ही भैंस चराने गया था।  इसी इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट  आ गया जिससे उससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।