बहन के बचाव में आए भाइयों को, शोहदों ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर। थाना खुटहन पिलकिछा गांव के खुटहन मार्ग पर कोचिंग से लौट रहे दो सगे भाइयों को सात की संख्या में पहुंचे शोहदों ने राड, डंडा और तमंचे के बट से पीटकर घायल कर दिया। घटना के पीछे बहन को स्कूल जाते समय शोहदों के द्वारा फब्तियां कसने का दोनों भाइयों ने विरोध किया था। 

गांव निवासी आयुष यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन इंटरमीडिएट की छात्रा है। स्कूल आते जाते समय गांव के ही अभिषेक यादव, उत्कर्ष और सचिन यादव उस पर फब्तियां कसते हैं। छात्रा के मोबाइल पर अक्सर ये लोग फोन भी करते थे। जिसको लेकर छात्रा के भाइयों ने कड़ा ऐतराज जताया।शिकायत भी उनके परिजन से कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर  20 अगस्त को कोचिंग से छात्रा अपने भाईयो के साथ वापस घर लौट रही थी। गांव के मार्ग पर उक्त तीनों के अलावा चार अज्ञात लोगों ने दोनों भाइयों पर राड, डंडा और तमंचे की मुठिया से हमला कर दिए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उक्त तीनों नामजद आरोपितों के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।