सांकेतिक चित्र
जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थान पर आग और गरम दाल से तीन झुलस गए। तीनों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
बताया जाता है कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के भगथरी गांव निवासी देव यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र रामसूरत यादव क्लीनिक दुकान के पीछे दवा का कार्टून जलाते समय असावधानी वश आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आग से बचाने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए ।यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखकर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यह भी बताया गया कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर गांव के पास इनके पिताजी क्लीनिक चलाते हैं। उसी क्लीनिक दुकान पर यह साफ सफाई करने के पश्चात दफ़्ती कार्टून को जलाते समय यह हादसा हुआ। दूसरी तरफ बिहार प्रांत के गया जनपद अमावस थाना क्षेत्र के करमन गांव निवासी अवधेश कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र बीरबल लगभग 6 दिन पूर्व गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलस गया साथ के लोगों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार करवा रहे थे। हालत में सुधार होता ना देर शुक्रवार रात्रि उसे जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती करवाए जहां उसका उपचार चल रहा है। अवधेश कुमार जेजीस चौराहे के निकट जौनपुर ब्रेकर्स में काम करता हैं। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अजय सरोज की चार वर्षीय पुत्री अन्वी रसोई घर में गरम दाल पक्की रखी हुई थी अचानक खेलते खेलते अन्वी रसोई घर में पहुंच कर गरम दाल पर गिर पड़ी जिससे वह झुलस गई। घर वाले घरेलू उपचार करने के पक्ष से जिला अस्पताल पहुंच कर दाखिल करवाए।