विषाक्त के सेवन से किशोरी की हालत खराब

Belal Jani
By -


जौनपुर। विषाक्त का सेवन कर जान देने के प्रयास करने में  किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर गांव निवासी सौम्या उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्री राजेंद्र बुधवार रात्रि परिजन की किसी बात से डांट फटकार सुनने के पश्चात आक्रोशित होकर विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया और हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।