सांकेतिक चित्र
जौनपुर। आग जलाकर शरीर सेकते समय असावधानी वश महिला झुलस गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एकडाला गांव निवासी सरिता बिंद उम्र लगभग 23 वर्ष पत्नी नीरज बिंद सोमवार आग जलाकर घर में शरीर सेक रही थी उसी समय असावधानी वश आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन उसे किसी तरह आग के चपेट से बचाने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।