जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर दो लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया और हालात बिगड़ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के असवारा गांव निवासी कविता उम्र लगभग 21 वर्ष पत्नी प्रिंस पारिवारिक कलाह से तंग आकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया और हालात बिगड़ गई। हालकी परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। दूसरी तरफ पड़ोसी जनपद आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी संतोषी देवी पत्नी रितेश पाठक ने विषाक्त का सेवन कर लिया जान देने का प्रयास किया।जिससे वह अर्ध मुर्छित हालत में हो गई। परिजन ने जिला अस्पताल पहुचाकर भर्ती करवाया।