पतंग उड़ाने के स्थान को लेकर हुए विवाद में,चार को पीटा गया

Belal Jani
By -

जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा गांव में में पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। मनबढ़ युवकों की पिटाई से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
     तिलोरा गांव में ही छोटे छोटे बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों में पतंग उड़ाने की जगह को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बड़ों के बीचबचाव से मामला शांत हो गया। बीच बचाव के दौरान ही गांव के मनबढ़ किस्म के युवकों ने अश्विनी कुमार सिंह 45, किसन कुमार 24, साहिल सिंह 24, प्रयांश सिंह 15 लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सी एच सी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने अश्विनी कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि पुलिस ने अश्विनी सिंह की तहरीर पर गांव के ही आकाश, अंकुर, विकास, कुल्टु, अभय सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन कर रही है।