जौनपुर।शौच के लिए गए व्यक्ति को जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के नाहर मऊ गांव निवासी सजीवन गौतम उम्र लगभग 45 वर्ष गुरुवार सुबह घर से कुछ दूर शौच के लिए गये हुए थे। इसी दौरान अचानक उनपर जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
शौच के लिए गए व्यक्ति को जंगली सूअर ने कई जगह काटा
By -
January 22, 2026