चेकिंग के दौरान 29 बण्डल प्रतिबन्धित मांझा के साथ 02 गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.01.2026 को ग्राम बखोपुर से अभियुक्त शिवधारी गुप्ता पुत्र दीनानाथ गुप्ता ग्राम बखोपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को उसकी दुकान से 13 बण्डल प्रतिबन्धित सिन्थेटिक मांझा एवं ग्राम सरायभोगी में अभियुक्ता मौसम पत्नी असलम निवासी ग्राम सरायभोगी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को 16 बण्डल प्रतिबन्धित 
सिन्थेटिक मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 16/2026 धारा 223(बी)/293/125 BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

 
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 सुभाषचन्द्र द्विवेद्वी 2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह3. का0 अजय कुमार, म0का0 पल्वली सिंह, का0 गया प्रसाद पटेल, का0 रवि गुप्ता थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर