जौनपुर।दिनांक-31.12.2025 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे 08 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को अंग वस्त्र व सम्मान-पत्र/स्मृति-चिन्ह देकर सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना देते हुए विदाई दी गई। इस मौके पर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर,गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण-
1.उ0नि0 शिव प्रसाद
2.उ0नि0 विद्यासागर सिंह
3.उ0नि0 अशोक कुमार सिंह
4.उ0नि0 देवेन्द्र पाण्डेय
5.म0उ0नि0 इन्दिरा देवी
6.मु0आ0 सूर्य नारायण सिंह
7.मु0आ0 बरमेश्वर यादव
8.अनुचर राजेन्द्र सरोज