चाइनीज मांझे से फिर युवक घायल, राहगीरों की बढ़ी चिंता

Belal Jani
By -

               
जौनपुर।चाइनीज मांझे से एक और युवक घायल हो गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी यशवंत यादव की गर्दन मांझे से कट गई। यह घटना जिला प्रशासन की चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने में विफलता की कहानी बयांन करता है। यशवंत यादव ओलंदगंज से काम कर लौट रहे थे, तभी जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर स्थित ओवरब्रिज के पास उनकी गर्दन पतंग के मांझे से कट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।
      अभी कुछ दिन पहले नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबनधनपुर मोहल्ले के एक शिक्षक की शास्त्री पुल पर चाइनीज मांझे से मौत हो गई थी। वह अपनी बेटी को स्कूल छोडकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।
        जिला प्रशासन लगातार चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चला रहा है। हालांकि, इन अभियानों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस लगातार चाइनीस मांझा बेचने वालों की घर पकड़कर रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर यह चाइनीज मांझा कहा से आ रहा है यह एक सवालिया निशान है।