जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ग्राम अड़नपुर के प्रधान पर हमला करके गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान मनोज प्रजापति ने दो बदमाशों पर आरोप लगाते हुए बताया कि विपिन सिंह और मंटू तिवारी ने उन पर हमला करके सिर में गहरी चोट पहुंचाई है। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया है।
प्रधान पर हमला करने वाले दो दबोचे गए
By -
December 29, 2025