जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मलहनी बाजार टंकी के पास तेज गति से आ रहे डीजे वाहन की चपेट में आकर दो सगे बाइक सवार भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रवि यादव व गोकुल यादव उम्र 32 वर्ष पुत्रगण छविराज यादव शुक्रवार रात्रि बाइक से दोनों भाई शादी के निमंत्रण कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान मल्हनी बाजार टंकी के पास तेज गति से आ रहा डीजे वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करावाए।