कीटनाशक का सेवन करने वाले युवक की हुई मौत

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी मऊ गांव में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी अमर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सिंह  रविवार के दिन कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों की निगाह उस पर पड़ी तो देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिवार के लोग उसे शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां उसकी हालत खराब देखकर चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।