जौनपुर सिटी स्टेशन पर अजगर व उसका बच्चा देखें जाने से, दहशत

Belal Jani
By -

जौनपुर। रविवार दोपहर जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की  लाइन में अजगर का बच्चा देखें जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़ने के बाद उसे लेकर चले गए।

बताया जाता है कि जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर  कार्य करते हुए पॉइंटमैन सुजीत कुमार की नजर अचानक रेलवे लाइन नंबर एक पर पड़ी तो अजगर एक बच्चा रेंगता दिखाई दिया। जैसे ही इस बात को सुजीत कुमार ने साथ रहने वाले कर्मचारियों को बताने के साथ ही स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय को बताया तभी 
मानो एक हलचल जैसा माहौल प्लेटफार्म पर उत्पन्न हो गया। स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी कुछ ही समय के अन्तराल पर स्टेशन पहुंच गए। और अजगर के बच्चे को पकड़ कर लेकर चले गए।तब जाकर रेलवे कर्मचारियों को राहत हुई। बता दें इसके  पहले 03 अक्टूबर को स्टेशन मास्टर अजीत सिंह  ने बताया कि काफी बड़ा अजगर रेलवे कॉलोनी में दिखाई दिया था। कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि हो सकता है जो अजगर का 
बच्चा आज रेल लाइन पर मिला है। इससे पहले जो कॉलोनी में दिखाई दिया था उसकी मां हो सकती है। हालांकि दोनों बार वन विभाग कर्मचारियों द्वारा दोनों अजगरों को पकड़ लिया गया है। लेकिन लगातार कुछ दिन के अन्तराल पर अजगर और उसके बच्चे के देखें जाने से रेलवे कर्मचारियों के अलावा स्टेशन के अगल-बगल में रहने वाले स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है।