शरीर सेकते समय वृद्ध आग से झुलसा

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। मंगलवार सुबह घर में शरीर सेकते समय आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

देवरिया थाना क्षेत्र के गुणवान गांव निवासी रामकुमार पाल उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र महेंद्र पाल आग जलाकर शरीर सेकते समय असावधानी वश आग की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें आग से बचाने के बाद  घरेलू उपचार करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।