बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 

जौनपुर। शनिवार रात्रि लगभग 11:00 बजे बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस  लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

मीडिया सेल से मिले प्रेस नोट के मुताबिक थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत ग्राम कडैला गांव में मखन्चू नामक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मखन्चू को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया,यहाँ पर उपचार के दौरान मखन्चू की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया और अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई  है।पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आतिश कुमार सिंह ने बाइट में बताया।