बुलेट में आग लगने से एक झुलसा दूसरा जख्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनामऊ गांव के पास बस से टकराई बुलेट में अचानक आग लगने से एक झुलस गया दूसरा जख्मी हो गया दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि सरपतहा थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी हिमांशु सोनी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र महेंद्र साथ में अभिषेक प्रजापति उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र शेषनाथ  बुधवार दोपहर बुलेट से दोनों जौनपुर शहर आ रहे थे। इसी दौरान बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव स्थित हाईवे पर किसी अज्ञात बस से टकराकर बुलेट लेकर गिर पड़े। नतीजतन बुलेट में अचानक किन्हीं कारणों से आग लग गई। जिसके चलते हिमांशु गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि अभिषेक को मामूली चोटे आई। स्थानीय लोगों और 108 नंबर एम्बुलेंस द्वारा कर्मचारियों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।