पुलिस ने ई-रिक्शा में बैठकर चेन व नकदी चुराने वाली महिलाओं को दबोचा

Belal Jani
By -


जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने ऑटो रिक्शा ई रिक्शा में बैठकर महिलाओं के गले से सोने की चेन व नगदी रुपए चुरा लेने वाली अंतर्जनपदीय चार महिलाओं को दबोच कर चलान न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के करौती नईगंज निवासिनी नेहा पांडेय पत्नी रजनीश कुमार पांडे अपनी मां के साथ ई रिक्शा से गुरुवार दिन के लगभग 11:00 बजे बैंक जा रही थी। जब  ई रिक्शा नईगंज शुक्ला ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचा उसी समय चार महिलाएं ई रिक्शा पर सवार हो गई। चारों महिलाएं बैठने के बाद तरह-तरह की हरकत करने लगी। इसी बीच में चारों ने साजिश करते हुए नेहा पांडेय की मां के गले से सोने की चेन काट लिया और चारों उतरकर जाने लगी। जैसे ही नेहा पांडेय को यह आभास हुआ। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास समेत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चारों को पड़कर चेन बरामद कर लिया। इस समय गस्त करते पुलिस भी पहुंच गई। चारों महिलाओं को कोतवाली लाया गया जहां चारों के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं की लाज लज्जा का ध्यान रखते हुए महिला कांस्टेबल को सौंप दिया। पकड़ी गई महिलाओं में नीतू पत्नी सूरज, बिरला पत्नी सुजीत कुमार, तीसरी पार्वती पत्नी कतवारु, और चौथी जाह्नवी पुत्री वीरेंद्र कुमार सभी निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर की निवासी बताई गई है। पुलिस ने इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।