अज्ञात महिला की पानी में तैरती मिली लाश

Belal Jani
By -


जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के दोनई घाट सई नदी में उम्र लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला की पानी में तैरती लाश देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लाश को तैरती देखकर एक नाविक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को नदी से निकलवा कर प्रथम दृष्टिया आसपास के लोगों से महिला की पहचान हेतु पूछताछ किया लेकिन पहचान न होने पर। नियमानुसार 72 घंटे के लिए शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवा कर। आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।