संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की गई जान

Belal Jani
By -

जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजह्निया गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउसभेज दिया।

उक्त गांव निवासी विकास प्रजापति की पत्नी खुशबू प्रजापति की तबीयत शाम को अचानक खराब हो गई। परिवार वाले उसको प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन खुशबू को जिला अस्पताल में भर्ती करवाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
         थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।