जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेहरी में शुक्रवार दोपहर मामूली कहा सुनी में दबँगो ने जमकर पत्थर बाजी करके पूरे कुनबे को बुरी तरह घायल कर दिया।
गौरतलब है कि डेहरी निवासी शमीम अहमद पुत्र मोहम्मद नबी का अपने पड़ोसी से सुबह मामूली कहा सुनी हो गयी। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। दोपहर में शमीम के घर के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गये। तभी मौके का फायदा उठाकर दबँगो ने शमीम के घर पर पत्थर बाजी कर दिया। जिसके चलते जूली बानो 19वर्ष, सनाफिया 12वर्ष, आसिया बानो 32वर्ष पत्नी शमीम अहमद, सोबी बानो 20वर्ष बुरी तरह घायल हो गयै। घालावस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थित नाजुक देख सभी को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।