जौनपुर।शहर में चेन चोरी करने वाली महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है जो ई- रिक्शा में महिलाओं की चेन पर हांथ साफ कर उड़ जा रही है। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र मेंहनाजपुर गांव निवासी मधु सिंह के साथ भी शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट कचहरी गेट के सामने चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि मधु सिंह अपनी दीदी के साथ जमीनी विवाद के संबंध में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के पास समस्या लेकर आई थीं।
मेहनाजपुर से सिपाह तक आने के बाद। वहां से ई दिक्शा में सवार होकर कचहरी गेट की तरफ जा रही थीं। रिक्शे में उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। कचहरी गेट पर उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी दीदी को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला, तब उन्हें पता चला कि उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब है।
पीड़िता ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकार एक घटना नगर के ताड़तला मोहल्ला निवासी गीता देवी की सोने की कीमती चेन ई रिक्शा में महिलाओं ने काट लिया।पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि एक सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी न कोई कार्यवाही की गयी। जिस ई रिक्शा में घटना हुई उसके चालक को पुलिस ने पकड़ा और शाम को छोड़ दिया। जब पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से प्रकरण के बारे में बताया तब जाकर एफआईआर दर्ज किया गया। उक्त मोहल्ले की गीता देवी पत्नी मोहन लाल सेठ 17 अप्रैल को सदभावना पुल के पास काम से गयी थी, वहां पर ई रिक्शा से अपनी पुत्री के साथ लौटने लगी इसी दौरान कई महिलायें व किशोरियां भी उसमें जबरन सवार हो गयी। कुछ देर बाद महिलाओं ने पैर कुचलना शुरू कर दिया जब वह नीचे झुककर देखने लगी तो महिलाओं ने उनका करीब 20 ग्राम का दो लाख की सोने की चेन और लाकेट पार कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्हे चेन चोरी होने का पता लगा तो पुलिस को तहरीर दिया।