जौनपुर।उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना के द्वारा किए गए पराक्रम पर सेना शौर्य पराक्रम पद यात्रा गल्ला मंडी चौराहे से निकालकर सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क पर समाप्त किया,
पराक्रम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में बैंड बाजे के साथ व्यापारियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, उसके पूर्व व्यापार मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी के जन्म जयंती के अवसर पर गल्ला मंडी चौराहे पर सामान्य जनता में शरबत और मिष्ठान वितरित किया गया,
जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने भारतीय सेना के द्वारा किए गए कार्यों का प्रशंसा किया और ऑपरेशन सिंदूर का सराहना किया, पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया व्यापारियों ने भारतीय सेना जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सब्जी मंडी के अंदर भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए व्यापारियों की संगोष्ठी में परिवर्तित हो गया,
नगर अध्यक्ष ने भारतीय सेना के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना किया, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, नगर संरक्षक नन्हेंलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक अशोक बैंकर, नगर संरक्षक अनिल जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक अमर जौहरी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के सभी अधिकारियों का प्रशंसा किया तथा पहलगाम हमले में विधवा हुई सभी महिलाओं के दुख को थोड़ा कम करने वाला कार्य बताया, तथा 9 आतंकवादी कैंप तबाह करते हुए लगभग 200 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने पर सेना के इस पराक्रम से हिंदुस्तानी जनता के गुस्से में थोड़ा कमी आई,
पराक्रम पद यात्रा में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर के दोनों महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, संतोष साहू बच्चा, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, अनिल मद्धेशिया, शिवम बरनवाल, लोकेश साहू, रमेश श्रीवास्तव, अजय देवा, शरद साहू, राजीव श्रीवास्तव, गुड्डू जायसवाल, सतीश अग्रहरि, अरविंद बैंकर, हफिज शाह, विजय अग्रहरी, नसीम अख्तर, नवीन सिंह बसगोती, गुलजारीलाल साहू, अभिषेक सेठ, डी.के.अग्रहरि, नीरज शाह, मोनू सेठ, दशरथ मौर्य, कृष्णा सेठ, रामआसरे साहू, रतन जायसवाल, अमितोष गुप्ता, अश्विनी बैंकर, दिनेश अग्रहरि के साथ सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे, सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया, उपस्थित व्यापारियों का आभार कार्यक्रम संयोजक/नगर उपाध्यक्ष अमर जौहरी ने व्यक्त किया।