आग से दो रिहायशी मड़हे जले, पूरी गृहस्थी हुई रख

Belal Jani
By -

जौनपुर।जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर महलपर गांव में शुक्रवार की सुबह शार्ट सर्किट से दो रिहायशी मड़हे जल  गये। आग से 15 हजार नगदी सहित सारा गृहस्थी का सामान जल गया।
          ऊक्त गांव निवासी राजबहादुर चौहान की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।उनके पास परिवार के रहने के लिए मात्र दो मड़हे ही थे।शुक्रवार की सुबह अचानक मड़हे में विद्युत शॉर्ट सर्किट हो गया। उसकी चिंगारी से मड़हे में आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते देखते दोनो मड़हे जलने लगे। मडहो में खाद्यान्न, बिस्तर, बर्तन, तख्ते, चारपाई व पहनने के कपड़े तथा एक बॉक्स जल गया। 
       राजबहादुर ने बताया कि बॉक्स में बहु के डिलेवरी के लिए 15 हजार रुपये जमा करके रखा था। वह भी जल गया। पूरा परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने।को मजबूर है।ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल ने आर्थिक मदद दिया।