सिविल सर्विसेज परीक्षा परिणाम का दिन जौनपुर जिले के लिए रहा मंगल,तीन बेटों ने जिले का नाम किया रोशन

Belal Jani
By -

जौनपुर जिले के तीन होनहार बेटो के सिविल सर्विसेज की परीक्षा में उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है,

जिसमें सबसे अव्वल रहे अभिषेक सिंह जो बदलापुर तहसील के डुहिया गांव निवासी अखिलेश सिंह के होनहार पुत्र अभिषेक सिंह का चयन आईएएस पद पर 78वीं रैंक पर चयन होने पर उनके आवास पर पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।परिजनों इष्ट मित्रों में खुशी का माहौल।

वही जिले स्तर पर प्रशांत सिंह 102वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है,जौनपुर जिले के लाल प्रशांत सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह, सोंधी खलीलपुर शाहगंज ने देश में 102वीं रैंक हासिल की है,  नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक सीडी से सिंह के होनहार पुत्र गौतम सिंह ने 526 वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।

यह गुड न्यूज मिलते ही उनके परिवार , नाते रिश्तेदारों और शुभचिंतक में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बता दे मूल रूप से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव के निवासी सीडी सिंह के दूसरे नम्बर के पुत्र गौतम सिंह ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नेहरू बालोद्यान जौनपुर से किया। इसके बाद दिल्ली से हिस्ट्री से ऑनर्स की डिग्री हासिल किया । ततपश्चात दिल्ली सेंट्रल ला कैंपस से एल एल बी कर रहे थे साथ ही साथ सिविल की तैयारी कर रहे थे । दूसरे प्रयास में सफलता मिली।

गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।