जौनपुर।खुटहन उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के भागमलपुर और लवायन गांव में शनिवार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अवैध रूप से बनाए गए शौचालय, घूर गड्ढा और हैंडपंप को उखाड़ दिया गया। बताते हैं कि तहसीलदार शाहगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर गांव निवासी शोभनाथ अवैध रूप से लगभग दो विश्वा सरकारी भूमि में घूर गड्ढा तथा इसी गांव के रामसूरत चौधरी शौचालय बनाकर अवैध कब्जा जमाए हुए थे।
बगल गांव लवायन के लालचंद्र प्रजापति अवैध सरकारी भूमि में हैंडपंप लगा कर कब्जा किए हुए थे। इसके अलावा बगल गांव गांव लवायन में अवैध भूमि में बने आवास व घूर गड्ढे को हटाने ने पहुंचे तो मकान मालिक राम बहाल यादव ने कहा कि यह घर व घूर गड्ढा की भूमि सार्वजनिक घोषित कर दिया गया है। यह ग्राम सभा की सम्पत्ति माना जायेगा। तहसीलदार ने कहा कि आप ग्राम प्रधान के साथ तहसील आकर इसे लिखित रूप में दीजिए। इसके लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।