प्रधान के छत पर अराजक तत्वों ने पटाखा बम फोड़ कर फैलाई दहशत

Belal Jani
By -

जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के अरुवां गांव निवासी देवमणि पटेल के घर पर कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने रात्रि करीब 12:00 बजे घर की छत पर पटाखा बम फेंक दिया जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। डायल112 नंबर पुलिस को सूचित किया गया तथा छत की निगरानी करने पहुंचे जवानों को एक जिंदा पटाखा बम मिला। उक्त बातो की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान पति देवमणि पटेल ने बताया कि रात के समय पूरा परिवार सो रहा था की अचानक धमाके की आवाज सुन कर पूरा परिवार दहशत में आ गया। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। पटाखा का बड़ा साइज बम के रूप में पहचान की गई है।घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात शरारती तत्वों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।