कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली का किया गया आयोजन

Belal Jani
By -

जौनपुर। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। जिलाधिकारी  डा0 दिनेश चन्द्र व  डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच थाना कोतवाली अंतर्गत गोमती नदी पर स्थित गोपी घाट के तट पर भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप-दान किया गया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन किया गया।