नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने वाले तीन गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जोगियना वार्ड नंबर 11 में नाबालिक लड़के के साथ नाबालिको समेत 3 ने दुष्कर्म किया। इस घटना में नामजद रहे तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह घटना दीपावली के दिन की है इसी क्षेत्र के एक नाबालिक को उसके तीन साथी अपने साथ एक स्थान पर ले गए और उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया। कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया । इस कुकर्म में शामिल रहे तीन लड़कों में से दो की उम्र 15 और 16 वर्ष तक आकी गई है। और तीसरे नामजद 19 से 20 वर्ष तक मानी जा रही है। पुलिस नामजद रहें तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ 12 वर्षीय पीड़ित को जिला अस्पताल भेज कर उसका चिकित्साकिय परीक्षण कराया गया है। आगे पुलिस की छानबीन जारी है।