विवाद के चलते दरवाजे पर रखा रहा जनाजा

Belal Jani
By -

जौनपुर।मुफ्तीगंज इमामबाड़े और कब्रिस्तान की जमीन के विवाद में नखडू मियां का शव दरवाजे पर पड़ा रहा।मृतक के स्वजन अपने पैतृक कब्रिस्तान में शव दफन करने की जिद पर अड़े रहे जहां नखडू मियां की पत्नी का शव सहित उनके स्वजनों का शव दफन किया गया है।घटना रविवार के दिन 10 बजे की है।बाजार निवासी नखडू मियां 80 वर्ष का लंबी बीमारी के कारण इंतकाल हो गया।मृतक के स्वजनों का कहना है कि विगत कई दशकों से हमारे इसी निजी कब्रिस्तान में स्वजनों का शव दफनाया जाता रहा है।लगभग दो वर्ष पूर्व नखडू की बेगम का इंतकाल हुआ तो भी काफी विवाद के बाद शव इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था उस समय भी शिया पक्ष के लोग जमीन इमामबाड़े की बता कर शव यहां दफनाये जाने का विरोध कर रहे थे  तो उस समय नाडू मियां के लिखित समझौता पर कि आगे से कोई यहां नहीं दफनाया जायेगा  तब प्रशासन ने शिया समुदाय को समझा बुझाकर शव दफन करवा दिया था इस बार प्रशासन विवाद को देखते हुए शव दफन करने की इजाजत नहीं दे रहा है और परिजन वहीं शव दफन  करने कि जिद पर अड़े है । समाचार लिखे जाने तक  नाखडू मियां का शव दरवाजे पर पड़ा रहा