शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Belal Jani
By -
जौनपुर।दिनांक 23.11.2024 की रात्रि समय करीब 00.32 बजे थाना स्थानीय पर आवेदिका सपना (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम लाखापुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर द्वारा सूचना दी गयी कि आवेदिका अनुसूचित जाति की महिला है, अभियुक्त मोनू प्रजापति पुत्र लालमन प्रजापति निवासी ग्राम लाखापुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर द्वारा शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया है और शादी करने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 187/24 धारा 69/351(2) बीएनएस व 3(2)V SC/ST ACT पंजीकृत करते हुए   थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित कुमार पाण्डेय मय हमराहियान द्वारा अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त मोनू प्रजापति उपरोक्त को सीतमसराय नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।  अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।   



गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार बिन्द,का0 सुजीत कुमार ,म0का0 नन्दिनी रही।